भिंड में परिवार के दो सदस्यों ने की आत्महत्या

BTI road bhind

भिंड। जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि भिंड देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो मंजिला मकान से कूदकर आत्महत्या की है तो वहीं परिवार के ही पुरूष सदस्य द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी मिली है कि परिवार सदस्य किशन विहारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई है तो वहीं परिवार की महिला द्वारा छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि पूरे मामले में देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।