drunk women video viral

शिवपुरी अस्पताल के सामने नशे में धुत महिला ने जमकर मचाया उत्पात

शिवपुरी। जिले में महिला द्वारा नशे में धुत्त होकर जमकर उत्पात मचाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला द्वारा जिला अस्पताल के सामने अभद्रता करते हुए एक व्यक्ति को जूती से पीटा भी जा रहा है।

  • शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने का वीडियो
  • देर रात महिला ने जमकर की अभद्रता
  • महिला ने एक व्यक्ति को जूती से पीटा
  • महिला का वीडियो हुआ वायरल

यह महिला कौन है और आखिर क्यों जिला अस्पताल के सामने अभद्रता कर रही है इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल सकती है। लेकिन महिला के उत्पात मचाने का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया।

दरअसल शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने नशे की हालात में महिला द्वारा उत्पात मचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महिला हंगामा करते नजर आ रही है और एक व्यक्ति को जूती से पीट भी रही है।

Back To Top