nagda journalist police

नागदा के पत्रकार को धमकी दी, उपसचिव पर केस दर्ज

उज्जैन। जिले के नागदा में एक पत्रकार को ग्राम के सचिव द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में नागदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि नागदा के ग्राम पंचायत अजिमाबाद पारदी में ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार संबंधित मामले की जानकारी जुटाने पहुंच पत्रकार संजय शर्मा और उनके साथी को सचिव लोकेंद्र सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद नागदा पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस द्वारा सचिव लोकेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • ग्राम अजिमाबाद पारदी के सचिव पर केस दर्ज
  • सचिव लोकेंद्र सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर
  • भ्रष्टाचार मामले में जानकारी जुटाने पहुंचे थे पत्रकार
  • भ्रष्टाचार मामले में कवरेज नहीं करने दी धमकी
Back To Top