सुरखी में कमलनाथ पर बरसे सिंधिया

Surkhi Upchunav

सागर। सुरखी उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी गोंविद सिंह राजपूत के समर्थन में ज्योतिरादित्य सिंधिया जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जिस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बीजेपी मंत्री इमरती देवी पर की गई अशोभनीय टिप्पड़ी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पर जमकर बरसे।

  • बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे सुरखी
  • सिंधिया ने कमलनाथ पर निशाना साधा
  • ग्वालियर में कांग्रेस ने दिया धरना
  • सिंधिया की सभा में किसान की मौत को लेकर धरना

वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में हुई एक किसान की मौत के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ग्वालियर में धरना दिया, जिसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा,गोविंद गोयल, देवेंद्र शर्मा एवं प्रवीण पाठक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।