Dewas MP byelection

हाटपिपल्या उपचुनाव, जब शिवराज रोडशो के बीच खाने लगे कलाकंद

देवास। जिले के हाटपिपल्या विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में दोनों पार्टी के नेता कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं, इसी क्रम में बीति रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में रोशो के बाद जनता को संबोधित किया। बता दें कि बीजेपी की ओर से मनोज चौधरी और कांग्रेस पार्टी की ओर से राजवीर सिंह बघेल आमने सामने हैं।

  • सीएम शिवराज का रोडशो, सभा को भी किया संबोधित
  • शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
  • बीजेपी की ओर से मनोज चौधरी हैं प्रत्याशी
  • कांग्रेस पार्टी ने राजवीर सिंह को मैदान में उतारा
  • 3 नवम्बर को मतदान, 10 को परिणाम

हाटपिपल्या में सीएम शिवराज ने सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। हालांकि जीत का दावा तो प्रमुख दल के नेता कर ही रहे है लेकिन 3 नवम्बर को वोटिंग के बाद परिणाम 10 नवम्बर को घोषित होगा जिसके बाद पता चलेगा कि आखिर जीत किसकी होगी।

Back To Top