मेहगांव श्री हनुमान मंदिर में हुई महाआरती

Mehgaon Hanuman Mandir Raisen

विदिशा। चौबे मित्र मंडल विदिशा द्वारा रायसेन जिले के मेहगांव स्थित श्रीहनुमान मंदिर में महाआरती एवं प्रसाद वितराण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस दौरान स्थानीय रहवासियों सहित विदिशा नगर के श्रद्धालु भी शामिल हुए। बता दें कि विदिशा रायसेन को जोड़ने वाले मार्ग पर मेहगांव में श्रीहनुमान मंदिर स्थापित है जहां हर मंगलवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चना करते हैं।

  • विदिशा रायसेन मार्ग स्थित मेहगांव में है मंदिर
  • हर मंगलवार पहुंचते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु
  • चौबे मित्र मंडल विदिशा द्वारा की गई प्रसादी वितरित
  • दर्शन करने विदिशा नगर से भी पहुंचे श्रद्धालु