Scindia

बदनावर उपचुनाव: सिंधिया बोले जय जय सियाराम, कमलनाथ पर जमकर बरसे

धार। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही स्टार प्रचारकों का आक्रमक अंदाज और दौरे भी तेज होते जा रही है। धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है जिसके लिए बीते दिन बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दूसरी बार दौरे पर पहुंचे।

  • स्टार प्रचारकों का आक्रमक अंदाज तेज
  • बदनावर विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव
  • बीजेपी और कांग्रेस के नेता निरंतर दौरे पर
  • 3 नवम्बर को होना है मतदान, 10 को परिणाम

कांग्रेस पर आक्रम होते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि भाजपा में जय-जय सियाराम के नारे लगते है तो वहीं कांग्रेस के पंडाल में जय जय कमलनाथ के नारे लगाए जाते हैं।

बदनावर के ग्राम केसूर में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थन में सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए मूल मंत्र दिए।

Back To Top