स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष बने जबलपुर के एडवोकेट विजय चौधरी

Vijay Choudhary became Presidnet of State Bar Council Jabalpur

जबलपुर। अधिवक्ता विजय चौधरी को सर्वसम्मति से स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष चुन लिया गया है जिसके बाद स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष विजय चौधरी को फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एडवोकेट विजय चौधरी को सर्वसम्मति से निर्विरोध स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है।

  • बार काउंसिल के सदस्यों ने दी शुभकामनाएं
  • वकीलों की समस्या का निदान करना बताई प्राथमिकता
  • एडवोकेट एक्ट में संशोधन कराने पर भी होगी चर्चा

स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष विजय चौधरी ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि एडवोकेट एक्ट में संशोधन कराने को लेकर चर्चा सहित वकीलों की समस्या का निदान करना सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी, जिसके लिए जल्द ही काउंसिल की टीम मुख्यमंत्री एवं चीफ जस्टिस से मुलाकात करने पहुंचेंगे।