कुरवाई के महुआ चौराहे में नल जल योजना के तहत भूमिपूजन

kurwai mla harisingh sapre

विदिशा। जिले के कुरवाई विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआ चौराहे में नल जल योजना के तहत 71 लाख रुपए के कार्य का क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे एवं जनपद अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस दौरान नल जल योजना की जानकारी पीएचई विभाग अधिकारी द्वारा साझा की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता विक्रम सिंह रघुवंशी, भारत सिंह दांगी, सरपंच संजीव रघुवंशी, जनपद सदस्य सुधीर उपाध्याय, सीताराम सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी मुख्य रूप से मौजूद रहे।