महिला की बहादुरी देखकर भागे लुटेरे, लोगों ने कई दूर तक पीछा कर पकड़ा

gwalior loot case

ग्वालियर। सिंधविहार निवासी कपड़ा व्यापारी के घर घुसे लुटेरों को लोगों ने मिलकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले किया है। दरअसल सिंधविहार में रहने वाले विनोद खटवानी के घर दो लुटेरे कोरियर कम्पनी का कर्मचारी बनकर घर में घुसे जिसके बाद बंदूक की नोक पर लूट करने का प्रयास किया लेकिन परिनजों की सक्रीयता से लुटेरे घर से भाग निकले जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने लुटेरों का पीछा कर उन्हे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • सिंधविहार के एक घर में घुसे थे दो लुटेरे
  • लोगों ने पुलिस की मदद से लुटेरों को पकड़ा
  • कट्टा एवं मिर्च पाउडर जब्त किया गया
  • थाना झांसी रोड पुलिस ने केस दर्ज किया

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक, अमित सांघी ने बताया कि दो लुटेरों ने महिला को घर में अकेला देखकर प्रवेश किया और लूट का प्रयास किया इस दौरान महिला ने सक्रीयता दिखाई जिसके बाद दोनों लुटेरे घर से भाग निकले, लेकिन बाहर आते ही लोगों ने उनका पीछा किया और इंदरगंज पुलिस की मदद से उनको पकड़ लिया गया। हालांकि लुटेरों के कब्जे से कट्टा एवं मिर्च पाउडर भी जब्त करते हुए थाना झांसी रोड में केस दर्ज किया गया।