शिवपुरी में रिटायर्ड डीएसपी को मारी गोली, इलाज जारी

shivpuri crime news

शिवपुरी। जिले में एक रिटायर्ड डीएसपी को गोली मारकर घायल किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी के रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के पैर में गोली मारकर घायल किया गया है जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि गोली मारने वाला व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है।

  • रिटायर्ड डीएसपी को गोली मारकर फरार हुए आरोपी
  • रिटायर डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार हुए घायल
  • पैर को छूकर निकली गोली, उपचार जारी
  • हमलावरों में करीब चार से पांच लोग शामिल

पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड डीएसपी का विवाद चल रह था जिसको लेकर यह हमला हुआ है और हमलावरों में करीब चार से पांच लोग शामिल हैं। हालांकि हमलावर द्वारा चलाई गई गोली सुरेश सिंह सिकरवार के पैर से छूकर निकली है जिसके कारण वह घायल हुए और अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।