धार। जिले के दसई से सामने आए लव जिहाद (love jihad) के मामले में पुलिस ने आखिकर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बता दें कि बीति 6 दिसम्बर को दसई से एक समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू युवती को भगाकर लेजाने की सूचना मिली थी जिस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया था, वहीं पुलिस की निरंतर जांच के बाद आखिकर युवती सहित आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।
- कड़ोद कला के समुदाय विशेष युवक पर केस दर्ज
- महाराष्ट्र के थाणे से पकड़े गए युवक युवती
- पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ
- दसई पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
दसाई चैकी प्रभारी प्रशांत पाल ने बताया कि कड़ोद कला के युवक पर युवती को भगाकर लेजाने का आरोप लगा था जिनको पुलिस ने महाराष्ट्र के थाणे से पकड़ा गया है। हालांकि अभी पूछताछ जारी है जिसके बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही गई।
