Umaria Barhai

खबर का असरः उमरिया के बरहाई सचिव को किया गया निलंबित

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम का संचालन नहीं किए जाने पर आखिर सचिव को निलंबित कर दिया गया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत संवाद एवं राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजन सभी पंचायत स्तर पर देखा जाना था लेकिन बरहाई पंचायत कार्यालय में ताला लगा रहा जिसकी खबर कैमरा24 द्वारा प्राथमिकता से दिखाए जाने के बाद पाली जनपद पंचायत सीईओ द्वारा संज्ञान लेने के बाद सचिव को निलंबित कर दिया।

  • किसान सम्मान निधि कार्यक्रम नहीं हुआ आयोजित
  • कैमरा24 ने प्राथमिकता से चलाई थी खबर
  • कार्यक्रम के दिन पंचायत कार्यालय में लगा रहा ताला
  • ग्राम बरहाई के सचिव को निलंबित किया गया
Back To Top