rahatgarh sagar

सागर के राहतगढ़ में किसान सम्मान निधी वितरण कार्यक्रम आयोजित

सागर। जिले के राहतगढ़ में पीएम किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का आयेाजन हुआ जिसमें विधायक गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 18 हजार करोड़ रूपयों की किस्त 9 करोड़ किसानों के खातों में वनक्लिक के माध्यम से डाली गई।

  • राहतगढ़ में देखा गया लाइव प्रसारण
  • 9 करोड़ किसानों के खातों में डाली गई राशि
  • 18 हजार करोड़ रूपयों की राशि की गई वितरित
  • विधायक गोविंद सिंह राजपूत भी हुए शामिल

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर किसनों से संवाद भी स्थापित किया जिस कार्यक्रम का जिला स्तर एंव ब्लाॅक लेवल पर भी लाइव प्रसारण देखा गया।

Back To Top