छिंदवाड़ा जिले हर्रई में कांग्रेस ने दिया धरना, किसान आंदोलन का किया समर्थन

Chhindwara harrai Congress

छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई में कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने मध्यप्रदेश राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपते हुए बीजेपी द्वारा किसानों पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि हर्रई राज महल परिसर में कांग्रेसियों द्वारा धरना दिया गया जिस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। दरअसल कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में सरकार का विरोध किया जा रहा है जिसके तहत छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में भी विरोध जताया गया।

  • हर्रई में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकताओं ने धरना दिया
  • किसान आंदोलन का कांग्रेसियों ने किया समर्थन
  • मध्यप्रदेश राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन