सागर के अगरिया में कार और बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Agariya sagar

सागर। जिले के जैसीनगर क्षेत्र के अगरिया गांव के पास स्काॅर्पियो वाहन और बाइक की भिंडत हुई जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक जैसीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपनी कार से जैसीनगर जा रहे थे जिस दौरान बाइक सवार तीन लोगों की टक्कर वाहन से हुई जिसके कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हे सागर रेफर किया गया।

  • जैसीनगर क्षेत्र के अगरिया गांव के पास हुई दुर्घटना
  • कार और बाइक की आमने सामने से हुई भिड़ंत
  • कार में सवार थे जैसीनगर थाने के आरक्षक
  • बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

जैसीनगर थाना प्रभारी, महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सुबह तकरीबन 10 बजे की दुर्घटना है जहां थाना आरक्षक सागर से आ रहे थे जिस दौरान बाइक सवार तीन लोगों की टक्कर कार से हुई जिस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि वाहन को थाना में खड़ा कराया गया।