कृषि कानून के खिलाफ छतरपुर में कांग्रेस की रैली

Chhatarpur kisan andolan

छतरपुर। कृषि कानून के खिलाफ छतरपुर में काग्रेंस पाटीँ ने टेक्टर रैली निकालकर विरोध जताया। बता दें कि किसानों द्वारा कृषि कानून के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन का कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध किया जा रहा है जिसके तहत छतरपुर पहुंचे काग्रेंस नेता अजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

  • कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन
  • कांग्रेस पार्टी ने रैली निकालने के बाद दिया धरना
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी हुए शामिल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह बोले कि प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है। अजय सिंह बोले कि बिना चर्चा किए कानून पास किया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है और यह उम्मीद है कि यह कानून वापस होंगे।