rozgar mela indore

देपालपुर में रोजगार मेला आयोजित, 8 कम्पनियों ने लगाए कैम्प

इंदौर। जिले के देपालपुर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 8 कम्पनियों ने कैम्प लगाकर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया। मेले का आयोजन जनपद पंचायत सीईओ राजू मेडा एवं जिला परियोजना अधिकारी आनंद स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में किया गया। रोजगार मेले में तकरीबन 628 युवाओं ने पंजीयन कराया जिसमें 127 लोगों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।

  • रोजगार मेले में 628 युवाओं ने कराया पंजीयन
  • 127 लोगों को रोज़गार के लिए चयनित किया गया
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजन
Back To Top