आमखेड़ा में लोधा लोधी लववंशी समाज का कार्यक्रम आयोजित

dhar lavvanshi samaj

धार। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षत्रिय लोधा लोधी लववंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालमसिंह पटेल एक दिवसीय नीजि दोरे धार पहुचे जिस दौरान पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि आमखेड़ा स्थित धर्मशाला में यह आयोजन हुआ जिस दौरान समाज के निर्माण समिति, विवाह समिति व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक को विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

  • पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
  • क्षत्रिय लोधा लोधी लववंशी समाज द्वारा आयोजन
  • प्रदेश अध्यक्ष जालमसिंह पटेल रहे मौजूद