पीथमपुर ट्रेड सेंटर का काम रुकवाने की मांग

Pithampur trade center

धार। औद्योगिक क्षेत्र पिथमपुर ट्रेड सेंटर का काम रुकवाने की मांग को लेकर रामरतन पटेल काॅलोनी के रहवासियों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए प्रशासन सहित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रहवासी, महेंद्र वर्मा ने बताया कि भूमाफियाओं द्वारा रामरतन पटेल कालोनी को खत्म किया जा मिट्टी बनाई जा रही है। बताया गया कि नाला और रामरतन पटेल की जमीन के संबंध में भी कोर्ट का आदेश है जिसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि काम नहीं रूकने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई।

  • कालोनी को खत्म कर रहे भूमाफियाओंः रहवासी
  • कार्यवाही नहीं होने पर भूख हड़ताल करेंगेः रहवासी