पुष्पराजगढ़ काॅलेज के विद्यार्थियों ने जताया विरोध

Pushprajgarh govt college

अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ काॅलेज के विद्यार्थियों ने स्काॅलरशिप की मांग को लेकर रैली निकालकर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक स्काॅलरशिप एवं आवास भत्ता नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों ने एकजुटर होकर रैली निकाली जिनका समर्थन जयस संगठन द्वारा किया गया। जयस प्रभारी दिनेश श्याम ने बताया कि आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीते तीन वर्षों से छित्रवृती एवं आवास भत्ता नही दिया गया है जिसके कारण वह परेशान हैं। हालांकि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही गई।

  • स्काॅलरशिप एवं आवास भत्ता देने की मांग
  • जयस संगठन ने विद्यार्थियों का समर्थन किया

https://youtu.be/rCU65gBsdNc