सुरखी में खेला गया मंत्री क्रिकेट कप का फाइनल मैच

Mantri Cricket Cup

सागर। परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में आयोजित मंत्री क्रिकेट कप का समापन फाइनल मैच के साथ हो चुका है जिसमें खासकर देसी पहनावे के साथ धोती कुर्ता और सिर पर गमझा बांधकर खिलाड़ियों ने खेला। मैच के समापन अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और बीजेपी युवा नेता कार्तिकेय चौहान पहुंचे जिन्होने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। दरअसल सुरखी के गोविंद स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मैच में बरोदा की टीम ने झिला की टीम को 9 रनों से हराकर जीत अपने नाम की।

  • फाइनल मैच में पहुंचे कार्तिकेय सिंह चौहान
  • बरोदा की टीम ने जीता फाइनल मैच

वही सीएम के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि समाज में बदलाव लाने युवा आगे आएं। बताया गया कि शिक्षा, विवाह जैसे कार्य सरकार कर रही है वो खुद आगामी दिनों में 5 विद्यालय गोद लेंगे तथा उनमें सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।