3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया रन्नौद पटवारी

Shivpuri Rannod

शिवपुरी। जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है। मामला रन्नौद का है जहां पटवारी अवधेश शर्मा को ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने 3 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पटवारी द्वारा दो भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर सीमांकन के बदले में 10 हजार रूपयों की रिश्वत मांगी गई थी जिसकी शिकायत लोकायुक्त टीम को की गई थी। हालांकि लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा पटवारी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

  • ज़मीन सीमांकन के बदले मांगी गई थी रिश्वत
  • रन्नौद पटवारी अवधेश शर्मा पर हुई कार्यवाही
  • 3 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा गया