कोलारस यात्री बस मालिक ने मजदूरों को घर पहुंचाया

kolaras Bus owner

शिवपुरी। रामेश्वर धाम ट्रेवल्र्स परिवार सदस्य चंचल पराशर द्वारा 40 से अधिक मजदूरों को अपनी बस के जरिए गृह नगर तक पहुंचाने में मदद की गई है। बता दें कि कोलारस पुलिस ने छमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में एक लोडिंग पिकअप वाहन को जप्त कर लिया था जिसके कारण गुना से मेहगांव जा रहे 40 से अधिक मजदूरों को चंचल पाराशर की पहल पर यात्री बस में बैठाकर उनके गृह ग्राम तक पहुंचाया गया।

  • 40 से अधिक मजदूरों को घर रवाना किया
  • रामेश्वर धाम ट्रेवल्र्स परिवार का सराहनीय कार्य