उमरिया में कोरोना वाॅलेंटियर लोगों को कर रहे जागरूक

umaria covid19

उमरिया। प्रदेश सरकार की पहल पर चलाए जा रहे ‘मैं भी कोरोना वालेंटियर’ अभयान के तहत, वालेंटियर अपने क्षेत्र के स्तर पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने सहित मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। उमरिया जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव शंकर शर्मा के नेतृत्व में कोरोना वालेंटियर लगातार क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। बता दें कि जागरूकता अभियान में दीवार लेखन का भी सहारा लिया जाने सहित कोविड19 वैक्सीनेशन को लेकर भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

  • कोरोना से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक
  • वैक्सीनेशन कराने भी वाॅलेंटियर कर रहे प्रेरित