विदिशा में कोरोना मरीजों को मदद पहुंचा रहे समाजसेवी

Vidisha covid19

विदिशा। कोरोना के बढ़ते मरीजों को समय पर आवश्यक चीजें पहुंचाने के लिए प्रशासन सहित समाजसेवी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवी मनोज शर्मा ने बताया कि हर दिन 7 से 8 आॅक्सीजन सिलेंडर कोविड के गंभीर मरीजों के पास उनसे जुड़े समाजसेवियों द्वारा पहुंचाए जा रहे हैं जिस सेवा में डाॅक्टर विनय पांडे, मानव सेवा न्यास, समाजसेवी अभय ओसवाल, अतुल शाह, मनोज कौशल सहित शहर के अन्य लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बताया गया कि मरीज के परिजन द्वारा फोन के माध्यम से सूचना देने पर तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • प्रशासन सहित जनसेवा में जुटे समाजसेवी
  • एक काॅल या मैसेज पर की जा रही मदद