सिवनी के केवलारी की नहर कई जगह से ढही

सिवनी के केवलारी की नहर कई जगह से ढही
गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण नहीं मिल पा रहा किसानों को लाभ
35 गांवों के किसानों को अब तक नहीं मिला लाभ: विधायक
रातों रात बन रहीं गुणवत्ताहीन नहरें: केवलारी विधायक

देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया किसानों के हित में नई नई लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनायें लागू कर रहे है लेकिन अधिकारी कर्माचारी उनके सपनों पर पलीता लगाते हुये कमीशन के चक्कर में धड़ल्ले से ठेकेदारों और जिम्मेदारों के संरक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करवा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सिवनी जिले के केवलारी की जहां नहर निर्माण तो हुआ लेकिन किसानों को लाभ मिलने से पहले ही घटिया निर्माण के चलते नहर कई जगह से ढह गई है। केवलारी विधायक, रजनीश सिंह ने बताया कि कई जगहों से लीकेज हो रहा है और 35 गांवों के किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। विधायक ने रातों रात गुणवत्ताहनी निर्माण होने पर सवाल उठाया।


Back To Top