लाॅकडाउन के बाद फिर खुला कान्हा नेशनल पार्क, पहुंचने लगे हैं पर्यटक

Kanha National Park

बालाघाट, 1 जून। लाॅकडाउन के बाद पर्यटकों के लिए कान्हा नेशनल पार्क एक बार फिर खोल दिए गए हैं। वन विभाग द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर पर्यटकों को घूमाने वाले वाहनों को सेनेटाईज कराने सहित पर्यटकों की जांच के बाद भी अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। यात्रियों को गाइड करने वाले व्यक्तियों सहित जिप्सी ड्राइवरों और होटल रिसोर्ट के कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया गया जबकि वैक्सीनेशन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि पार्क में कई जानवर चहल कदमी करते नजर आए जिससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया।