विश्व पर्यावरण दिवस: पाली शिवसेना ने 101 वृक्षारोपण किए

pali shivsena

पाली, घेनडी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख सोहन सिंह राव के नेतृत्व में पाली जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में 101 वृक्षारोपण करने के साथ ही समय समय पर वृक्षारोपण करने की शपथ भी ली। जिला कानूनी सलाहकार एडवोकेट विशाल सैनी ने बताया कि कोरोना काल में वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है क्योंकि आॅक्सीजन लेवल को केवल पेड़ों को बढ़ाने से ही बढ़ाया जा सकता है। जिला प्रमुख सोहन सिंह राव ने सभी शिवसैनिकों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला जिला उपप्रमुख दीपक जोशी, जिला संगठन मंत्री नरपत भाटी, प्रकाश राठौड़, देवराज रांगी, सोहन कच्छवा, जिला प्रचार मंत्री दिनोद डाबी मौजूद रहे।