दिल्ली – देश में रविवार को कोरोना के 52,956 मामले सामने आए… इस दौरान 77,967 लोग ठीक भी हुए और 1,423 संक्रमितों की मौत हुई….नए मरीजों का आंकड़ा बीते 89 दिन में सबसे कम है….इससे पहले 23 मार्च को 47,239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी… इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,457 की कमी रिकॉर्ड की गई…फिलहाल 6 लाख 97 हजार 893 मरीजों का इलाज चल रहा है… देश में 78 दिनों के बाद यह आंकड़ा 7 लाख से नीचे आया है… इससे पहले 3 अप्रैल को देश में 6 लाख 87 हजार 434 एक्टिव केस थे…. देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं।
