वैक्सीन के सीमित डोज लेकिन सेंटर पहुंचे हजारों लोग

Kothi Vaccination Center Satna

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक वैक्सिनेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची लेकिन सीमित डोज होने के कारण चुनिंदा लोगों को ही डोज लग सके. दरअसल कोठी वैक्सिनेशन सेंटर के लिए 400 डोज आवंटित किए गए थे लेकिन बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गए जिससे मौके पर धक्का मुक्की का माहौल बन गया.