shivpuri rain flood

शिवपुरी के रेझाघाट में आई बाढ़, 76 लोगों का रेस्क्यू

शिवपुरी जिले में भारी बारिश के बाद सिंध नदी उफान पर आ चुकी है. रेझाघाट गांव में बाढ़ के हालात बनने के बाद गांव में फसेे 76 लोगों को द्वारा रेस्क्यू किया गया. जिले सहित अशोकनगर और गुना में हो रही भारी बारिश के कारण शिवपुरी जिले के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं. गांव में फसे लोगों को SDRF और NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

Back To Top