देपालपुर में ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार, लूट का हुआ खुलासा

irani gang depalpur

Indore, 30 सिंतबर – देपालपुर पुलिस ने ईरानी गैंग (irani gang deplapur) के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बीति 7 जुलाई को दिन दहाड़े श्रीनाथ ज्वेलर्स पर आरोपी द्वारा 6 लाख रुपये के जेवर की चोरी को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित पड़ताल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. अनुविभागीय अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया कि देपालपुर पुलिस ने थाना प्रभारी मीणा कर्णावत के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था जिसने ईरानी गैंग के सदस्य मस्तान को गिरफ्तार करते हुए 96 ग्राम सोना जब्त किया.