सीएम शिवराज पहुंचे विदिशा, हर वर्ष दीपावली के 1 दिन पहले पहुंचकर करते हैं पूजन अर्चना

cm shivraj vidisha

विदिशा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) हर वर्ष अपने परिवार के साथ विदिशा पहुंचकर अपने फाॅर्म हाउस पर पूजन अर्चना कर दीपावली का पर्व मनाते हैं. उपचुनाव की थकान के बाद अब सीएम शिवराज अपने थकान मिटाने गृह क्षेत्र विदिशा पहुंचे जिस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ मौजूद रहीं.

Shivraj Vidisha

हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने सीएम शिवराज का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिय. बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब सांसद थे तब से ही वे दीपावली के 1 दिन पहले विदिशा आकर पूजा अर्चना करते हैं और फिर शहर भ्रमण के दौरान जनता से भी रूबरू होते हैं.

सीएम शिवराज और साधना सिंह चौहान भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रहे श्याम सुंदर के निवास पहुचे जहां उन्होंने उनके माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया. इसके बाद सीएम शिवराज बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की.