शिवपुरी में हादसा: छज्जा ढहने से चार लोग दबे, मजदूर की मौत | Accident in Shivpuri

Accident in Shivpuri Four people buried in chhaja collapse, laborer died

शिवपुरी जिले में एक घर का छज्जा ढहने के बाद नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मामला झांसी तिराहा के कृष्णपुरम कॉलोनी का है जहां किशन शर्मा के मकान के क्षतिग्रस्त छज्जे का निर्माण किया किया जा रहा था जिस दौरान छज्जा ढहने से मकान मालिक सहित मजदूर दब गया। हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और गंभीर लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से मजदूर की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सभी लोग खड़े होकर चाय पी रहे थे जिस दौरान अचानक छज्जा गिर गया और उसमें लोग दबिने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।