Rannvijay Singha ने 18 साल बाद छोड़ा MTV Roadies, Sonu Sood हो सकते हैं अगले Show Host

Rannvijay Singha quits MTV Roadies after 18 years

एमटीवी के फेमस रियलिटी शो रोडीज को होस्ट करने वाले रणविजय सिंघा ने अब शो छोड़ने का फैसला ले लिया है। बता दें कि रणविजय सिंघा को तकरीबन 18 साल इस शो के साथ हो चुके हैं लेकिन अचानक शो छाड़ने का फैसला सामने आने के बाद उनके फेन्स के बीच खबर आग की तरह फैल गई है। रणविजय सिंघा के शो छोड़ने को लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही है, उनका प्रोडक्शन हाउस से किसी तरह का कोई विवाद होने की चर्चा है।

चर्चा में ये भी है कि रणविजय के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह मशहूर एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद को दी जाएगी। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है बस खबर है कि बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा रोडीज शो में रणविजय को रिप्लेस करेगा। एक इंटरव्यू में रोडीज से बाहर निकलने की पुष्टि करते हुए रणविजय ने बताया कि दोनों तरफ से चीजें ठीक नहीं हुईं। उन्होंने ये कहा कि उनकी शूटिंग डेट्स मेल नहीं खातीं और ये निराशाजनक था।

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। वो 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने इस नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं। खबरें है कि ‘एमटीवी रोडीज’ के अगले सीजन को एक ने प्रॉडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं रणविजय सिंघा इस प्रॉडक्शन हाउस से नाखुश थे, इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें, इस नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरूहोने वाली है। दूसरी रणविजय इस समय रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं।