Vidisha News : विदिशा में भारी बारिश, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को मदद पहुंची

vidisha sant marys school flood affected area camp

Vidisha News : मध्यप्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थित बन चुकी है. भोपाल संभाग के विदिशा जिले में हुई अतिवर्षा के कारण भी कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को राहत शिविर में पनह दी गई है. सेंट मेरी स्कूल में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को ठहरने की जगह दी गई है. स्कूल मैनेजर फादर फ्रीजो ने बताया कि हर साल बारिश के समय कई इलाकों में जलभराव हो जाता है जिसके कारण उन प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए स्कूल में रहने की जगह दी जाती है. इसके साथ ही प्रशासन के साथ मिलकर भोजन की व्यवस्था भी कराई जाती है.

https://youtu.be/Q4uT19Y5en0