Transparent Smartphone : जल्द लॉन्च होगा ट्रांस्पेरेंट मोबाइल फोन !

वीडियो को देखकर शायद आप चौक गए होंगे. क्योंकि दुनिया में अभी शायद कहीं भी ऐसा स्मार्ट फोन नहीं आया है जो पूरी तहर ट्रांस्पेरेंट हो. लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ऐसा लग रहा हे कि शायद अब जल्द ही मार्केट में ट्रांस्पेरेंट फोन भी लॉन्च होने वाला है.

दरअसल एक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और इसको कैप्शन दिया गया है A transparent smart phone design. इस फोन को वायरलेस चार्ज भी करके दिखाया जा रहा है.

हालांकि टेक्नॉ​लॉजी की इस दुनिया में हम कई तहर के 3डी एनिमेशन और नए नए कॉन्सेप्ट से जुड़े 3डी प्रजेंटेशन देख रहे हैं. लेकिन बात करें अगर भविष्य में आने वाले ट्रांस्पेरेंट फोन की ! तो इस बात से बिलकुल भी मना नहीं किया जा सकता.

Back To Top