Lokesh found dead who fell in the borewell of Lateri Vidisha News

नहीं बच पाया मासूम, लटेरी के बोरवेल में गिरा था लोकेश – Vidisha News

Vidisha news – विदिशा जिले के लटेरी के गांव खेरखेड़ी में एक बच्चे के करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद करीब 24 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन गड्ढे से बाहर निकाले जाने के बाद भी 7 साल के लोकेश को नहीं बचाया जा सका। बता दें कि लोकेश के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज समेत जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने जिले के अधिकारियों को तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही भोपाल से भी बचाव दल को विदिशा भेजा गया। जानकारी मिली है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे खेत में चना की फसल काट रहे मजदूर दिनेश का बेटा लोकेश पड़ोस के खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर जा गिरा था।

Back To Top