Balaghat Plane Crash : बालाघाट में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, दो प्रशिक्षु पायलट की मौत

Chartered plane crash in Balaghat, two trainee pilots killed

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने के बाद प्लेज में सवार दो प्रशिक्षु पायलट की मौत की दुखद घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र के भक्कुटोला के जंगल में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिनके जरिए पुलिस को सूचना दी गई.