Digvijay Singh Gets Angry : पत्रकार पर भड़के दिग्विजय सिंह, पूछा था उम्र से जुड़ा सवाल

Digvijay Singh gets angry on journalist as asked question related to age

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसे वो आजतक के एक पत्रकार के सवाल पूछने के बाद भड़कते हुए नजर आए. मामला ग्वालियर का है जहां दिग्विजय सिंह प्रेसवार्ता कर रहे थे. इस दौरान एक पत्रकार ने दिग्गी से उम्रदराज नेताओं को लेकर सवाल पूछा जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकार को रोकते हुए पूछा – क्या दिग्विजय सिंह बैसाखी पर चल रहा है ? यहां तक की दिग्विजय सिंह ने पत्रकार को चैलेंज करते हुए ये तक कह डाला कि- मेरे साथ चल कर बताओ…

दिग्विजय सिंह ने पत्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उम्र भी पत्रकार से पूछ डाली. बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पैदल 3 हजार 300 किमी की नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं इसके साथ ही उन्होने राहुल गांधी के साथ 4 हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा भी की है. ऐसे में उनकी उम्र से जुड़े सवाल पर वो भड़के हुए नजर आए. देखें वीडियो…