उज्जैन शहर की व्यस्त सड़कों पर कार चालक के साथ दोस्तों की स्टंटबाजी और हुड़दंग का वीडियो हाल ही में वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है. दरअसल इस वीडियो में कुछ युवक कार का एक-एक गेट खोलकर उसके ऊपर बैठकर स्टंट करते दिख रहे हैं. ये मामला मुनि नगर चौराहे से इंदौर रोड जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है. जिसके बाद यातायात पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ कार्यवाही की है. यातायात प्रभारी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मंगलवार को ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
Ujjain Viral Video: चलती कार का गेट खोलकर ये क्या कर रहे थे लड़के? वीडियो हुआ वायरल

