जीतन सहनी हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेजा गया

Jeetan Sahni murder case Main accused sent to judicial custody

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी को लेकर दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने जानकारी दी कि काजिम अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय से मांग की जाएगी। पुलिस ने हथियार बरामद करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना स्थल से बरामद सबूतों और काजिम के बयानों की जांच की जा रही है। एसएसपी रेड्डी ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच जारी है और जल्द ही मामले में प्रगति की उम्मीद है।