मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा

Rakshabandhan gift to ladli behna of MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्य की लाड़ली बहनों के लिए विशेष उपहार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में हर महीने की पहली तारीख को 250 रुपए डाले जाएंगे। यह राशि पहले से मिल रही 1250 रुपए प्रति माह की राशि से अलग होगी। मुख्यमंत्री यादव ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से सावन माह में राखी बंधवाएं और उनके साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।