लखनादौन में एक कार्य के लिए दो बार हुआ भूमिपूजन

  • लखनादौन में एक कार्य के लिए दो बार हुआ भूमिपूजन
  • पहले से ही मेरा कार्यक्रम तय था: सांसद फग्गन सिंह
  • भूमिपूजन कार्यक्रम तय था ये बातें ध्यान में रहना चाहिए: सांसद
  • विधायक आकर कहा नारियल फोड़ गए ये मुझे नहीं पता है: सांसद

सिवनी के लखनादौन में बांध ओर स्टापडेम के लिए दो बार भूमिपूजन हुआ। दरअसल कुछ दिनों पूर्व बांध ओर स्टापडेम के लिए आधारशिला रखी गई थी जिसका दो दो अलग अलग पार्टी के नेताओं ने अलग अलग समय पर
भूमिपूजन किया। पहले नेता लखनादौन विधायक योगेन्द्र बाबा ने करोड़ो की लागत के 4 स्थानों पर भूमिपूजन कर दिया तो वही कुछ देर बाद मंडला सिवनी सांसद फग्गन सिह कुलस्ते ने भी उन्ही स्थानों पर पहुंचकर पुनः किया।

कार्यक्रम के बीच सांसद फग्गन सिंह, से जब पूछा गया कि एक ही काम के लिए दो बार भूमि पूजन का माजरा क्या है तो उन्होंने कहा कि पहले से उनका भूमिपूजन कार्यक्रम तय था ये बातें ध्यान में रहना चाहिए। लेकिन इस बीच विधायक आकर कहा नारियल फोड़गए ये मुझे नहीं पता है।


Back To Top