भिण्ड में दिनदहाड़े गोली मारकर दो की हत्या की गई

  • भिण्ड में दिनदहाड़े गोली मारकर दो की हत्या की गई
  • एक दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की गई है
  • फयरिंग के दौरान दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं
  • देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 92 की घटना

भिण्ड में दिनदहाड़े गोली मारकर दो की हत्या का मामला सामने आया है। हमारे सहयोगी के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की गई है जिसमें दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुराने हत्या के प्रयास के मामले में गवाही देकर पीड़ित लौट रहे थे। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 92 के तक्षशिला स्कूल के पास की बताई जा रही है। फिल्हाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Back To Top