बारिश के कारण चौक कोतवाली की दीवार गिरी, बापू भवन की सड़क भी धंसी

  • बारिश के कारण थाना चौक कोतवाली की दीवार गिरी
  • दीवार गिरने से कई वाहन हुये क्षतिग्रस्त
  • दीवार गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई
  • विधानसभा के सामने बापू भवन की सड़क भी धंसी
  • सड़क धसने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है

लखनऊ में सुबह से ही हो रही बारिश के कारण एक ओर दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं तो दूसरी ओर सड़क धस गई है।
पहली तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लखनऊ में बारिश के कारण थाना चौक कोतवाली की दीवार गिर गई है। हमारे सहयोगी के मुताबिक दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं लेकिन कोई भी जन हानि इस दुर्घटना में नहीं हुई।

दूसरी तरफ तस्वीरें विधानसभा के सामने बापू भवन की हैं जहां भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई है। सड़क धसने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।