चालक बोला, विधायक-मंत्री है घूसखोर

  • नईगढ़ी-गढ़ मार्ग की हालत बेकार, गड्ढों में भराया बारिश का पानी
  • मार्ग से हर दिन गुजरते हैं सैकड़ों वाहन और पैदल राहगीर
  • कच्चे मार्ग पर पानी गिरने के बाद फिसलन पैदा हुई
  • मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है: ग्रामीण

रीवा जिले के नईगढ़ी-गढ़ मार्ग की हालत बेहत ही दयनीय है। ग्रामीण के मुताबिक इस मार्ग से हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और लोग पैदल भी सफ़र करते हैं जिनहे काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में इस कच्चे मार्ग पर जब पानी गिरा तो फिसलन पैदा हो गई जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में जनपद उपाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह ने शासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने की बात कही है।