Rewa : रीवा – जिले के नईगढ़ी स्थित यूनियन बैंक की शाखा भलुहा में बीति राम अज्ञात चारों ने दीवार में सेंध मारक चारी का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी सुबह लगभग 10 बजे लगी जब कर्मचारी ने बैंक ताला खेलकर अंदर प्रवेश किया तो दीवार में छेद देखा गया इस के पश्चात तत्काल नईगढ़ी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर देखे गये। फिल्हाल फुटेज के आधार पर नईगढ़ी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। शाखा प्रबंधक चंदन प्रसाद गुप्ता के मुताबिक चोर अपने मंसूबे में कामियाब नहीं हो पाये हैं, कोई सामान या बैंक की राशि चोरी नहीं हुई है।
Related Posts
रीवा के हटवा गांव में मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
रीवा। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हटवा गांव में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं…
रीवा संभाग कमिश्नर से की गई आवासीय पट्टा देने की मांग
रीवा संभाग कमिश्नर से की गई आवासीय पट्टा देने की मांग जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर दिया कमिश्नर को…
नर्स की नौकरी दिलाने की बात पर ठगे 2 लाख रूपए
नईगढ़ी। एक महिला को नौकरी दिलाने के एवज में लाखों रूपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल…

