पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भिण्ड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले
प्रेसवार्ता कर शिवराज सरकार को सवालों में घेरा,
भिण्ड रेस्ट हाउस पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों से मिले पूर्व सीएम
BHIND : भिण्ड । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भिण्ड रेस्ट हाउस पहुंचकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसके बाद प्रेसवार्ता भी की गई। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान जन आर्शीवाद यात्रा में शासकीय कर्मचारी द्वारा भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जनआर्शीवाद यात्रा के दौरान आयोजित होनी वाली जनसभा के खर्च का बिल जिला कलेक्टर को सीएमओ द्वारा भेज दिया जाता है। सड़कों के गड्ढों तथा आरक्षण के विषय पर भी दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को सवाचलों के घेरे में खड़ा किया।